search

चंडीगढ़ में कचरे के पहाड़ पर दौड़, कांग्रेस सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा, भाजपा की मेयर के बाद प्रशासक पहुंचे निरीक्षण करने

LHC0088 2025-12-15 23:38:10 views 1217
  

कचरा हटाने की धीमी गति पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अधिकारियों से स्पष्ट जानकारी मांगी।



  

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। डडडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर बने कचरे के पहाड़ ने शहरवासियों के साथ-साथ अफसरों और नेताओं की भी सांसें फुला रखी हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने यह मुद्दा संसद में उठाया तो स्थानीय सरकार, प्रशासन और निगम की टेंशन बढ़ गई। दो दिन पहले भाजपा की मेयर हरप्रीत कौर बबला और अब यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया निरीक्षण करने पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासक ने सोमवार को डडडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का दौरा कर कचरा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। कचरा हटाने और पर्यावरण सुधार में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी माह से डंपिंग ग्राउंड में नया कचरा नहीं डाला जा रहा है और सारा कचरा अब मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों में भेजा जा रहा है।

इस पर प्रशासक ने संतोष जताया, लेकिन पुराने कचरे को हटाने की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले लोग अब भी स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों से देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी मांगी।

प्रशासक को बायो-माइनिंग और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से पुराने कचरे के निपटान की प्रगति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन एमआरएफ केंद्रों में कचरे का पृथक्करण और प्रसंस्करण किया जा रहा है तथा नया कचरा जमा नहीं हो रहा है। पुराने कचरे के ढेर को हटाने का कार्य लगातार जारी है।

प्रशासक ने निर्देश दिए कि डंपिंग ग्राउंड क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए और बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाया जाए। साथ ही कचरा हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
सेक्टर-26 की मंडी का भी निरीक्षण किया

प्रशासक ने ने सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया तथा अनाज, फल एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्वच्छता बनाए रखने और पर्याप्त शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सब्जी मंडी में उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सांसद के सवाल पर केंद्र ने कहा था-स्थानीय निकाय जिम्मेदार

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर जमा पुराने कचरे की सफाई में देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से सफाई में हो रही देरी का कारण पूछा। केंद्र सरकार ने इसे राज्य का विषय बताते हुए स्थानीय निकायों को जिम्मेदार ठहराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138