UP: भाजपा में 12 वर्षों बाद होने जा रहा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, इस बार भी नहीं आएगी मतदान की नौबत

Chikheang The day before yesterday 04:07 views 953
  

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय



शोभित श्रीवास्तव, जागरण, लखनऊ : प्रदेश में 12 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में चुनाव हुआ था, हालांकि उस समय भी लक्ष्मीकांत बाजपेयी का अकेला नामांकन हुआ था। यूं तो वह वर्ष 2012 में ही कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए थे, किंतु एक वर्ष बाद हुए चुनाव के बाद वह नियमित अध्यक्ष बने थे। इसके बाद के चारों प्रदेश अध्यक्ष नामित किए गए। अब 17वें प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव शनिवार व रविवार को होने जा रहा है।
वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को पहले कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया फिर चुनाव कर दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वर्ष 2000 में जब कलराज मिश्र को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना था तब रामप्रकाश त्रिपाठी ने चुनौती देते हुए अपना नामांकन पत्र भर दिया था। मान मनौव्वल के बाद भी त्रिपाठी नहीं माने तो बाद में उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फोन कर उनसे नामांकन वापस कराया था। इसके बाद कलराज मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे।
वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद पहले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर कल्याण सिंह राजी नहीं थे। उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करके हलचल बढ़ा दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- BJP UP President Chunav: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े घाेषित करेंगे यूपी भाजपा अध्यक्ष का नाम

मतदान टालने के लिए तत्कालीन प्रभारी सुंदर सिंह भंडारी ने दबाव बनाकर कल्याण सिंह को मैदान से हटने के लिए तैयार किया था।

यह भी पढ़ें- UP BJP President Election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का नामांकन आज, मेगा इवेंट बनाने में जुटी पार्टी

भाजपा के 45 वर्षों के इतिहास में आज तक मतदान की नौबत कभी नहीं आई। इतिहास को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बार भी मतदान की नौबत नहीं आएगी।


कब कौन रहा प्रदेश अध्यक्ष

क्रम   नाम                  कार्यकाल                                अवधि

1-  माधव प्रसाद त्रिपाठी  1980 से 1984                          चार वर्ष
2-  कल्याण सिंह          1984 से 1990                           छह वर्ष
3-राजेन्द्र कुमार गुप्ता     1990 से  91                              एक वर्ष
4-कलराज मिश्र            1991 से 97                               छह वर्ष
5-राजनाथ सिंह            25 मार्च 97 से 3 जनवरी 2000          दो वर्ष 10 माह
6-ओम प्रकाश सिंह       3 जनवरी 2000 से 17 अगस्त 2000    सात माह
7-कलराज मिश्र           17 अगस्त 2000 से 24 जून 2002        एक वर्ष 10 माह
8-विनय कटियार          24 जून 2002 से 18 जुलाई 2004        दो वर्ष
9-केशरीनाथ त्रिपाठी     18 जुलाई 2004 से सितम्बर 2007         तीन वर्ष दो माह
10-रमापति राम त्रिपाठी- सितंबर 2007– 12 मई 2010             दो वर्ष आठ माह
11-सूर्य प्रताप शाही      12 मई 2010 से 13 अप्रैल 2012         एक वर्ष 11 माह
12-लक्ष्मीकांत बाजपेयी   13 अप्रैल 2012 से 8 अप्रैल 2016        चार वर्ष
13-केशव प्रसाद मौर्य    8 अप्रैल 2016 से 31 अगस्त 2017        एक वर्ष पांच माह
14-महेंद्र नाथ पांडेय    31 अगस्त 2017 से जुलाई 2019           एक वर्ष 11 माह
15-स्वतंत्र देव सिंह     16 जुलाई 2019 से 25 अगस्त 2022       तीन वर्ष एक माह
16-भूपेन्द्र सिंह चौधरी   25 अगस्त 2022 से वर्तमान तक कार्यरत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.