LHC0088 • 2025-12-9 18:15:52 • views 1130
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों के संकट से जूझ रहे विमान यात्रियों को मंगलवार को कुछ राहत मिली। मंगलवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुल 15 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से हैदराबाद के लिए भी एक उड़ान रवाना हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मंगलवार को लखनऊ आने वाली आठ उड़ानें निरस्त रहीं। लखनऊ से रवाना होने वाली सात उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह पहली उड़ान 6ई-505 लखनऊ से कोलकाता के लिए निरस्त कर दी गई। हालांकि सुबह 6:40 से शाम 5:25 बजे तक की सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। शाम 6:30 से रात 10:45 बजे तक की छह उड़ानों को निरस्त किया गया है। इसमें अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई की उड़ानें शामिल हैं।
मंगलवार को यह उड़ानें हुईं निरस्त
| उड़ान संख्या | कहां से कहां | | 6ई-6139 | कोलकाता-लखनऊ | | 6ई-2107 | दिल्ली-लखनऊ | | 6ई-935 | अहमदाबाद-लखनऊ | | 6ई-6614 | दिल्ली-लखनऊ | | 6ई-451 | बेंगलुरु-लखनऊ | | 6ई-5088 | मुंबई-लखनऊ | | 6ई-6167 | हैदराबाद-लखनऊ | | 6ई-903 | बेंगलुरु-लखनऊ | | 6ई-505 | लखनऊ-कोलकाता | | 6ई-6968 | लखनऊ-अहमदाबाद | | 6ई-6615 | लखनऊ-दिल्ली | | 6ई-6354 | लखनऊ-बेंगलुरु | | 6ई-5201 | लखनऊ-मुंबई | | 6ई-6166 | लखनऊ-हैदराबाद | | 6ई-906 | लखनऊ-बेंगलुरु |
|
|