search

हापुड़ में 78 वाहनों पर लगाए गए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, 13 के काटे गए चालान

LHC0088 2025-12-9 17:09:29 views 1243
  

हापुड़ में माल वाहक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान शुरू।  



जागरण संवाददाता, हापुड़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) द्वारा जिले में माल वाहक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिससे ठंड व कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

वहीं, अभियान के अंतर्गत सोमवार को अभियान चलाकर 78 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही जिन वाहनों पर टेप नहीं लगी थी, ऐसे 13 वाहनों के चालान भी किए गए।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिले में ठंड व कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर अभियान चलाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान गन्ना ढुलाई करने वाले 78 ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक समेत अन्य माल वाहक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई है। साथ ही 13 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगी नहीं पाई गई, जिसके लिए उनके चालान किए गए हैं।

यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि एक दिसंबर से अब तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 65 वाहनों के टेप न लगे होने के चलते किए गए हैं। वहीं कुल 732 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ की गंदी हरकत, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि दोनों चीनी मिल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए कोई भी वाहन गन्ना ढुलाई में संचालित पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166992