search

रोहतक: शख्स ने लिव-इन पार्टनर की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गुमसुम रहने लगी नाबालिग तो मां को हुआ शक; फिर खुला मामला

deltin33 2025-12-8 00:07:34 views 846
  

मां के लिव इन पार्टनर ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म किया, केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रोहतक। एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर महिला की 15 वर्षीय बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपित ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित पीड़िता बेटी की मां के साथ आठ साल से लिव-इन पार्टनरशिप में रह रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक युवक के साथ 8 साल से लिव-इन में रहती है। उसकी 15 वर्षीय बेटी करीब 2 महीने से गुमसुम रहती थी। उससे कई बार पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

उसकी बेटी ने अब कुछ दिन पहले ही बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। किशोरी ने अपनी मां को बताया कि करीब 2 महीने पहले जब वह घर में अकेली थी तभी आरोपित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अब मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से भी किशोरी की काउंसिलिंग की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477985