65 वर्षीय वृद्ध की शौचालय में गला रेतकर हत्या  
 
  
 
  
 
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में शनिवार की रात एक 65 वर्षीय वृद्ध की शौचालय में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।  
 
मृतक की पहचान कुदागा कला निवासी नेजाम मियां के रूप में की गई है। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमसीएच अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।  
 
  
 
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |