search

गुरुग्राम में शराब पीने के दौरान छत से धक्का देकर युवक की हत्या, महिला पर केस दर्ज

Chikheang 2025-12-7 22:08:05 views 1258
  

गुरुग्राम में एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 24 नवंबर की है। इलाज के दौरान शनिवार रात युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को युवक की रिश्ते में भाभी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृत युवक की पहचान नूंह जिले के सिकरावा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय रोहित के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक रोहित गुरुग्राम के अनामिका एन्क्लेव के पास झोपड़ी में रहता था और शादी-बरात में ढोल बजाने का काम करता था। उसकी पहचान राजीव नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला बबली से थी। रोहित बबली को भाभी कहता था।

बबली का दामाद भी ढोल बजाने का काम करता है। इसलिए रोहित का बबली के घर आना जाना लगा रहता था। 20 के नवंबर के आसपास रोहित को बेटा हुआ था। 24 नवंबर को जब वह बबली के घर उसके दामाद के बारे में पूछने के लिए पहुंचा तो बबली ने बेटा होने की खुशी में पार्टी मांगी।

इस पर 24 नवंबर की रात ही रोहित ठेके से शराब लेकर बबली के घर गया। रोहित व बबली ने घर की छत पर शराब पी। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात के कारण शराब के नशे में बबली ने रोहित को छत से धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारवालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करीब 13 दिनों तक इलाज के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान रोहित के बयान पर केस दर्ज किया था। उसकी मौत के बाद अब इसमें हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169093