search

गंगा हत्याकांड : 23 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 14 नवंबर की देर रात की गई थी बुजुर्ग की हत्या

cy520520 2025-12-7 22:08:07 views 1161
  

सांगण साहू गांव में बीते 14 नवंबर की देर रात की गई थी बुजुर्ग की हत्या. Concept Photo



संवाद सहयोगी, जैंती। लमगड़ा ब्लाक के सांगण साहू गांव में बुजुर्ग गंगा देवी हत्या मामले का पुलिस 23 दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पुलिस बुजुर्ग की हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने में पूरी तरह उलझ गई है। जबकि करीब पर ही पहले दिन से हत्या के शक की सुई घूम रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सांगण साहू गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी गंगा देवी 60 वर्ष की घर के अंदर ही 14 नवंबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपित बुजुर्ग के गले से गलोबंद लेकर फरार हो गया। हत्या के दो दिन बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कई संदिग्धों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस कई बार खुलासे के भी करीब तक पहुंची, लेकिन अब तक गंगा हत्याकांड मामले का आरोपित से पुलिस पकड़ से दूर है। अब तक खुलासा नहीं होने से ग्रामीण भी अब कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपित पुलिस की पकड़ में होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164580