search

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ, 32.65 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी; MLA नंदकिशोर गुर्जर ने दी जानकारी

deltin33 2025-12-7 04:07:58 views 1267
  

लोनी में दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लोनी में दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण पर 32.65 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को बार-बार बनवाने के बाद तोड़ने की साजिश की गई लेकिन इस बार मार्ग का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोनी से गुजर रहे दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग की मरम्मत की काफी समय से मांग उठ रही थी। लोनी बार्डर से निकल पावी होते हुए मंडोला तक करीब 12 किलोमीटर इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि इसके सुदृढ़ीकरण के साथ ही नालों का काम भी कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस पर काम शुरू कराएगा। लगभग 18 मीटर चौड़े मार्ग पर गड्ढाें की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

विधायक ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए लोनी की लाइफलाइन कहे जाने वाले इस मार्ग को तोड़ा गया। तीसरी बार इसका कार्य कराया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर भी उन्होंने लोगों को इसकी जानकारी दी।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के लिए काफी समय से वह प्रयास कर रहे थे और ये प्रयास प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से सफल हुआ है। मार्ग को खूबसूरत बनाने का दावा करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोनी की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को गाजियाबाद आ सकते हैं। उनके आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए अन्य मांगों के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
वर्षा के दिनों में भरता था पानी

वर्षा के दिनों में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर भारी जलभराव हो जाता था। विधायक ने बताया कि नाला बनाकर मार्ग का काम कराया जाएगा, जिससे इसे फिर तोड़ने का काम नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि छवि खराब करने के लिए मार्ग को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया लेकिन इस बार इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। वह खुद निर्माण कार्य को देखेंगे और ठेकेदार अगर गलत काम करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838