search

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ रविवार को आएंगे कोटद्वार, बड़ी बहन के घर पहुंच देंगे उन्हें सांत्वना

Chikheang 2025-12-7 04:07:59 views 1236
  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।



जागरण संवाददाता, कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बड़ी बहन के आवास में पहुंच कर उन्हें सांत्वना देंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कोटद्वार भ्रमण के दौरान वे सिद्धबली बाबा के दर्शन को भी जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर जाएंगे।

बताते चलें कि पिछले दिनों उनकी बड़ी बहन कौशल्या देवी के पति ओमप्रकाश रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया था। प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण की तमाम तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। कोटद्वार से वे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
भक्तों की रक्षा करिं बाबा सिद्धबली....

कोटद्वार : श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन लोकगायक मंगलेश डंगवाल के गीतों का जादू देखने को मिला। डंगवाल के गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान गढ़वाल की संस्कृति पर आधारित विभिन्न झांकियां भी निकाली गई।

शनिवार को जागर संध्या का शुभांरभ मंगलेश डंगवाल ने भगवान गणेश की वंदना से किया। इसके उपरांत उन्होंने ‘रक्षा करी सिद्धबली बाबा...’, ‘शिव कैलाशु रन्दन...\“, ‘जो जस ह्रगी बाबा जी...\“, ‘हे हनुमंत वीरा...\“, ‘शेरावाली हे माता अंबा...\“, ‘मैया तेरी जै जै कार...\“ ‘शीश नवाओ बाबा सिद्धबली के चरणों में...\“ में सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर समिति व पुलिस के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर में... विकास योजनाओं पर करेंगे चर्चा व समीक्षा बैठक

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, प्रदेश भर की सभी अंबेडकर प्रतिमा स्थलों को संरक्षित करेगी सरकार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960