search
 Forgot password?
 Register now
search

महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा यानी सुरक्षा और सुविधा का नया सफर

deltin33 2025-12-5 18:11:08 views 671
  

नगर समेत चार रूट पर चलेगी 22 सीट वाली पिंक बस। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)।Bihar News: महिलाओं के लिए 22 सीट वाली पिंक बस का दो दिनों से ट्रायल जारी है। शहर के अलावा जिन रूट पर इन बसों को चलाना है उसपर यह बस दो दिनों से चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया कि पिंक बस खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा। महिला शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के लिए जो समस्याएं होती थी उसे यह बस दूर करने वाला है।

वे अब सुरक्षित तरीके से समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी। जिला मुख्यालय में इस प्रकार की सैकड़ों महिलाएं हैं जो प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालयों में प्रतिदिन जाकर काम करतीं हैं और शाम को वापस लौटती हैं।

इस क्रम में उन्हें सामान्य बसों या ट्रेन या निजी सवारी का सहारा लेना पड़ रहा था। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने उपके लिए पिंक बस सेवा प्रारंभ की है। विभिन्न रूटों पर यह बस केवल महिलाओं के लिए चलेगी।

इस बस में सबसे खास बात यह है कि इसमें महिला कंडक्टर रहेंगी। चालक अभी पुरुष होगा। लेकिन महिला चालक की भी तलाश जारी है, महिला चालक मिलने के बाद पुरुष चालक को हटा महिला को जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया गया कि दो दिनों से जिले को मिली 22 सीट वाली चार बसों का ट्रायल जारी है।
पूरे दिन शहर में चलेगी बस

शहर में अगर एक जगह से दूसरी जगह जाने की जरूरत हो तो उन महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा दी जाएगी। विभिन्न रूटों पर सुबह में बस जाकर वापस लौटकर शहर में भ्रमणशील रहेगी। हालांकि अभी लोगों में जानकारी की कमी है, इस कारण बस सेवा का लाभ महिलाएं नहीं ले पा रही हैं।

हालांकि पथ परिवहन निगम द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं जागरूक हों और शहर के अलावा अन्य जगहों पर चल रही इस बस सेवा का लाभ लें। बताया गया कि विभिन्न् रूट पर सुबह में बस सेवा को महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर परिचालन किया जा रहा है। साथ ही इसमें केवल महिलाओं के सफर की व्यवस्था है इस कारण उनके लिए सुरक्षित भी है।
इन रूटों पर होगा परिचालन

प्रतिष्ठान अधीक्षक पुष्पा सिन्हा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर यह सेवा शुरू की है। इस सेवा से महिलाएं अगर अकेली जा रही हैं तो बिना परेशानी अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगी।

मोतिहारी से अरेराज, मोतिहारी से घोड़ासहन, मोतिहारी से चकिया एवं मोतिहारी से रक्सौल बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। यहीं बस वहां से वापस लौटकर शहर के छतौनी, मीनाबाजार, जानपुल, बलुआ, कचहरी आदि क्षेत्रों में चलेगी।

बताया गया कि आने वाले समय में अगर आवश्यकता हुई तो बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने जिन चार रूटों में बस चल रही है उसका लाभ महिलाओं से लेने का आग्रह किया है।

कहा कि धीरे-धीरे महिलाएं इस सेवा के बारे में जानने लगी है। सात दिसंबर से सेवा का सभी रूटों पर नियमित किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
464126

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com