search

हिमाचल: CM सुक्खू के 5 सलाहकार पर हर महीने कितने लाख का खर्च, किसने किए विदेश दौरे? सरकार ने सदन में दी जानकारी

LHC0088 2025-12-4 21:39:02 views 946
  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।  



राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच सलाहकारों को नियुक्त किया गया है। इनके वेतन सहित अन्य सुविधाओं पर हर माह लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य व राज्य के बाहर दौरों पर भी सरकार ने लाखों रुपये व्यय किए हैं।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में यह जानकारी दी। सरकार ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री अपने सलाहकारों से नीतिगत मामलों पर मौखिक रूप से परामर्श लेते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में इन चर्चाओं का कोई लिखित अभिलेख उपलब्ध नहीं है। पर्यटन एवं हिमाचल प्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की फाइलें सलाहकार (इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) को भेजी जाती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: शिमला से दो और कार्यालय होंगे धर्मशाला और ऊना शिफ्ट, अब तक 7 आफिस बदले, CM बोले- कर्मचारियों को देंगे आप्शन


किसे कितना मानदेह व चिकित्सा बिल

  • नाम    पदनाम    मानदेय    चिकित्सा बिल  
  • सुनील शर्मा    राजनीतिक सलाहकार    2.50 लाख प्रतिमाह    1.3 लाख(तीन वर्ष में लिया)
  • गोकुल बुटेल    प्रधान सलाहकार आइटी    1 रुपये प्रतिमाह    कोई चिकित्सा/यात्रा भत्ता नहीं
  • नरेश चौहान    प्रधान सलाहकार मीडिया    2.50 लाख प्रतिमाह    20,000 (तीन वर्ष में लिया)
  • अनिल कपिल    सलाहकार इंफ्रास्ट्रक्चर    2,31,130 प्रतिमाह        29,302 (तीन वर्ष में लिया)
  • राम सुभग सिंह    प्रधान सलाहकार    1,50,000 प्रतिमाह    3,466 (तीन वर्ष में लिया)

दौरे के लिए लाखों रुपये लिए

सुनील शर्मा ने प्रदेश व प्रदेश के बाहर दौरे किए। इन दौरों पर सरकार ने 8.22 लाख रुपये खर्च किए। इसी तरह गोकुल बुटेल ने राज्य के बाहर बार्सिलोना व स्पेन का दौरा किया, जिस पर 8.92 लाख व्यय हुए। नरेश चौहान के दौरे पर 92 हजार रुपये सरकार ने व्यय किए हैं। अनिल कपिल ने प्रदेश के विभिन्न भागों सहित दिल्ली चंडीगढ़ का दौरा किया। इस दौरे का खर्च नहीं दिया गया है। इसी तरह राम सुभग सिंह ने  4.95 लाख का खर्च सरकार ने वहन किया है।

यह भी पढ़ें: Himachal BJP Rally: \“सुक्खू आकाओं को खुश करने के लिए कर रहे हिंदू विरोधी कार्य\“, जयराम का आह्वान; अब आरपार की लड़ाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166693