search

7वीं के बच्चे को छोड़िए, BPSC शिक्षक भी नहीं बता सके बिहार के राज्यपाल का नाम

cy520520 2025-12-4 19:10:20 views 1210
  

शिक्षक भी नहीं बता सके बिहार के राज्यपाल का नाम



संवाद सूत्र, खरीक। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को गठित टीम ने खरीक प्रखंड में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों की गहन जांच की। जांच टीम में नवगछिया पीजीआरओ सोनी कुमारी एवं खरीक बीडीओ मोना कुमारी शामिल थीं। जांच में हर जगह गड़बड़ियां सामने आईं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टीम ने सबसे पहले तुलसीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-104 का दौरा किया, जहां केंद्र बंद पाया गया और सेविका गायब थी। केंद्र संख्या-78 पर 27 बच्चे उपस्थित थे। जबकि सेविका ने 38 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की थी।  

ध्रुबगंज के केंद्र संख्या-99 में भी भारी अनियमितताएं मिलीं। शोकाज किया गया है। जांच के दौरान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी) ध्रुबगंज में शिक्षिका अनुपस्थित पाई गईं।  
शिक्षक भी नहीं बता सके राज्यपाल का नाम

बीडीओ और पीजीआरओ ने कक्षा 07 में बच्चों से सवाल पूछे, लेकिन बच्चे जवाब नहीं दे सके। कक्षा 09 में बीपीएससी से चयनित शिक्षक संजीव कुमार भी बिहार के राज्यपाल का नाम नहीं बता सके।  

जांच टीम के आने की सूचना मिलते ही खरीक बाजार के खाद दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। बीडीओ ने सभी दुकानदारों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164304