deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Uttarakhand News: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई बसें, बोर्ड ने दी मंजूरी

deltin33 2025-12-4 15:38:00 views 897

  

परिवहन निगम कर्मियों का महंगाई भत्ता भी मंजूर। जागरण  



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। परिवहन निगम अब जल्द ही 250 नई बसों की खरीद करेगा। इसमें 200 बसें मैदानी मार्ग व 50 बसें पर्वतीय मार्ग के लिए होंगी। परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में निगम के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही बोर्ड ने निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति प्रदान कर दी है। इससे निगम कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत के स्थान पर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा।

बुधवार को प्रमुख सचिव व परिवहन निगम बोर्ड के अध्यक्ष एल फैनई की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में यह भी बताया गया कि परिवहन निगम ने 35.35 करोड़ रुपये की लागत से 100 बसों का क्रय किया था। जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद निगम को तकरीबन 2.76 करोड़ रुपये की बचत हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब इसमें 17 लाख रुपये और मिलाकर टाटा नौ नई बसें देने को तैयार है। बोर्ड ने इस खरीद को स्वीकृति दी। अब निगम पर्वतीय मार्गों के लिए 100 के स्थान पर 109 बसों का क्रय करेगा। यह बसें आनी भी शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने वाले 52 में से 37 शिक्षक टिहरी में कार्यरत, विभागीय जांच में सामने आया \“खेल\“

बैठक में परिवहन निगम ने नई बसों की खरीद को निगम की संपत्ति को गिरवी रखने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर बोर्ड ने बस खरीद के लिए किसी भी संपत्ति को गिरवी रखने से पहले यह प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष लाने की अनुमति प्रदान की। बैठक में निगम ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी बैलेंस शीट भी प्रस्तुत की।

इसमें गत वर्ष की तुलना में 46 करोड़ का घाटा बताया गया। इस पर बोर्ड ने निगम को आय बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक से पहले परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने अध्यक्ष एल फैनई का स्वागत किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

810K

Threads

0

Posts

2410K

Credits

administrator

Credits
245890