search

आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने 370 महिलाओं को सौंपे गोवंशी, दी जाएगी ट्रेनिंग

LHC0088 2025-10-5 00:36:38 views 1259
  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 370 गोवंशी सौंपे। जागरण





जागरण संवाददाता, एटा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग की ओर से 370 महिलाओं को गोवंशी प्रदान किए गए।

यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गोशालाओं में संरक्षित दुधारू गोवंशी को सहभागिता योजना के तहत पात्र महिलाओं को उपलब्ध कराया गया है। इससे महिलाएं न केवल दूध उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी, बल्कि अतिरिक्त दूध की बिक्री से परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगी। इस पहल से ग्रामीण अंचल में महिलाओं की भागीदारी पशुपालन और डेयरी व्यवसाय में बढ़ेगी, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार का साधन भी प्राप्त होगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

सीवीओ डा. रामबृज राम ने बताया कि मिशन शक्ति शुरू होने के बाद जनपद में 370 गायों को सहभागिता योजना के तहत दिया जा चुका है। गोवंशी प्राप्त करने वाली महिलाओं को पशुपालन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे सही ढंग से देखभाल, पोषण और दूध उत्पादन में दक्ष हो सकें।

सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वयं पर निर्भर बनें और अपने परिवार की जिम्मेदारी को आत्मविश्वास के साथ संभाल सकें। बताया कि मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है।



उन्होंने कहा कि गोवंशी पालन से जहां एक ओर महिलाओं को आजीविका का साधन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। सरकार की इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138