search

शराब, ड्रग्स और अफेयर: गवर्नर के पोते की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

cy520520 2025-12-4 04:07:21 views 729
  

दिव्या गेहलोत ने दहेज प्रताड़ना का आरोप।  




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में पहुंची भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत की पुत्रवधू व कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू दिव्या गेहलोत ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिव्या ने अपने पति नागदा जंक्शन निवासी देवेंद्र गेहलोत, ससुर जितेंद्र गेहलोत, देवर विशाल गेहलोत व दादी सास अनिता पत्नी थावरचंद गेहलोत पर दहेज की मांग करते हुए मारपीट, गाली-गलौज करने, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि उन्हें पिछले काफी दिनों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कई बार घर से निकाल दिया गया। दबाव बनाने के लिए उनकी चार वर्षीय पुत्री को अपने पास रख लिया है। दिव्या ने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में रतलाम में शादी हुई थी, तब पति के शराब की लत व अन्य जानकारी छिपाई गई। दहेज के लिए प्रताड़ित कर 50 लाख रुपये मांगे गए।

26 जनवरी 2025 को रात में पति ने नशे में मारपीट कर छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से कमर, रीढ़ आदि में गंभीर चोट आने पर इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। इलाज का खर्च भी पिता से वसूलने के लिए दबाव बनाते रहे। दिव्या के ससुर जितेंद्र गेहलोत ने कहा कि समय आने पर सभी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे, आरोप तो कोई भी लगा सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164195