search

धनबाद कांग्रेस की गुटबाजी की चपेट में चार नेता, Jharkhand Congress ने थमाया नोटिस

deltin33 2025-12-4 04:07:22 views 1255
  

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी की आंतरिक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के चार कांग्रेसी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में आरोप लगाया गया था कि प्रीतम रवानी, पिंटू तुरी, अवधेश पासवान और राजीव पांडेय ने पार्टी के आंतरिक मामलों को सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के प्रतिवेदन की सामग्री को गंभीर मानते हुए प्रदेश अनुशासन समिति ने उक्त नेताओं से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मंचों पर पार्टी से जुड़े गोपनीय मुद्दों को उजागर करना संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ है और इस प्रकार के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि तय समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637