search

Link Express Train: तीन दिन देहरादून नहीं जाएगी लिंक एक्सप्रेस, लक्सर जंक्शन से ही होगा संचालन

Chikheang 2025-12-4 00:09:25 views 907
  



जागरण संवाददाता, चंदौसी। देहरादून जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का संचालन तीन दिनों तक आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। सात, आठ और नौ दिसंबर को लिंक एक्सप्रेस (14113) देहरादून न जाकर लक्सर जंक्शन पर ही टर्मिनेट होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी है। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस का लक्सर जंक्शन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:19 बजे है। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण तीनों दिन ट्रेन यहीं से आगे नहीं जाएगी। इसी अवधि में यह ट्रेन लक्सर से ही वापसी यात्रा आरंभ करेगी।

निर्धारित समयानुसार ट्रेन दोपहर 3:37 बजे लक्सर से सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून में रिमॉडलिंग कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके चलते यह अस्थायी बदलाव अनिवार्य है। हालांकि, यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए चंदौसी–ऋषिकेश के बीच चलने वाली 54463-54464 पैसेंजर ट्रेन अपने नियमित टाइमटेबल के अनुसार संचालित होती रहेगी और पूर्व की भांति ऋषिकेश तक जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168774