search

चरही घाटी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; हजारीबाग में लगा लंबा जाम

LHC0088 2026-1-7 14:26:55 views 438
  

चरही घाटी में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा



संवाद सूत्र, चरही (हजारीबाग)। चरही घाटी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लगभग 12:14 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए चालक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक पर चालक के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया।
हादसे के बाद चरही घाटी में लगा जाम

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद चरही घाटी में सड़क के एक लेन में जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622