search

Today Weather Report: चक्रवात Ditwah के बादलों की हो गई विदाई, कोयलांचल को अब सताएगी कड़ाके की सर्दी

Chikheang 2025-12-3 12:37:37 views 1056
  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Update: दक्षिण भारत में आया चक्रवात कमजोर पड़ गया है। चक्रवात के कमजोर पड़ने के साथ ही अब बादलों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाएगा। बादल छंटते ही मौसम साफ होगा और ठंड तेवर दिखाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगले चार दिनों तक ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान बुधवार को 11 तो उसके बाद तीन दिनाें तक 10 डिग्री पर रहने के आसार हैं। रविवार से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इससे तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। तीन से छह दिसंबर के दौरान सुबह कोहरा या धुंध छाने के बाद मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी पर रात में सर्द हवाएं सितम ढाएंगी।  
पांच दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

पांच दिसंबर से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बादल छंटने और मौसम साफ होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड असर दिखाएगी।  
पड़ोसी जिले धनबाद से अधिक सर्द रहने की संभावना

धनबाद की तुलना में बोकारो व गिरिडीह जैसे पड़ोसी जिलों में ठंड का असर अधिक रह सकता है। दोनों जिलों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच सकता है। दूसरी जामताड़ा का न्यूनतम तापमान धनबाद की तुलना में एक डिग्री ऊपर रहने की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768