search

Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार, 19 दिसंबर से बढ़ेगी ठिठुरन

Chikheang 2025-12-3 12:37:38 views 1259
  

बिहार में ठंड



जागरण संवाददाता, पटना। कड़ाके की ठंड को लेकर इस बार थोड़ा इंतजार करना होगा। इस बार 15 दिसंबर तक विशेष ठंड का प्रभाव नहीं होगा। माह में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कड़ाके की ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आने की बाद ही ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करेगी।
कड़ाके की ठंड में कमी रहेगी

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। माह में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा के आसार है। माह के दौरान प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा 5.1 मिमी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के कारण कड़ाके की ठंड में कमी रहेगी।  

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे के काेहरा छाए रहने के आसार है। कुछ स्थानों पर आसमान साफ होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।  

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में छह नवंबर को माेतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 नवंबर को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच नवंबर को पटना का सबसे अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 26 नवंबर को 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव

प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों के दौरान पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड की संभावना है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहेंगे।  

बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम दृश्यता पांच सौ मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस एवं 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।  

चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि, 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री गिरावट के आसार है।
पांच वर्षों के अंतराल में अधिक वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से पटना से प्राप्त आंकड़े के अनुसार पांच वर्षों के अंतराल में इस बार नवंबर में राजधानी में 9.8 मिमी, गया में 14.3 मिमी, भागलपुर में 70.9 मिमी, पूर्णिया में 46.4 मिमी एवं वाल्मीकि नगर में 23.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते वर्षों के दौरान प्रमुख शहरों में वर्षा का अभाव रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   25.7
   14.6
   
   
   गया
   25.6
   12.6
   
   
   भागलपुर
   25.8
   13.7
   
   
   मुजफ्फरपुर
   25.2
   13.6
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768