search

शादी में मछली-मीट को लेकर भिड़े बराती-घराती, रात भर जमकर काटा बवाल

deltin33 2025-12-3 01:38:29 views 1232
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। उपनगर के भरटोला वार्ड में एक शादी समारोह के दौरान मछली और मीट को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। सुबह बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन दुल्हन की विदाई एक सप्ताह बाद होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भरटोला वार्ड के बेचू गुप्ता के भांजी प्रीति की शादी में बरातियों और घरातियों के बीच मछली खाने के विवाद को लेकर कहासुनी होते-होते मारपीट में बदल गई। यह घटना भोर में चार बजे हुई जिसमें लड़की पक्ष की महिलाएं एवं बाराती पक्ष के महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस दोनों दोनों पक्ष को कोतवाली लेकर आई और समझाने का प्रयास किया। इस बीच बराती पक्ष की तरफ से घरातियों के ऊपर जेवर व नकदी गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।

इसी बीच दोनों पक्ष के कुछ संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष को समझाया तो दोनों पक्ष मान गए और अपने घर को वापस लौट गए। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614