search

CBI ने 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा, कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

LHC0088 2025-10-4 07:36:34 views 1290
  CBI ने 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीबीआइ ने वायुसेना केंद्र पर सीसीटीवी लगाने के आपूर्ति आदेश को मंजूरी देने के लिए 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रक्षा लेखा महानियंत्रक के एकीकृत आर्थिक सलाहकार (आइएफए) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने सीबीआइ से संपर्क कर दावा किया कि एकीकृत वित्तीय सलाहकार (आइएफए), रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए), गांधीनगर (गुजरात) के लेखा परीक्षक-कार्मिक अशोक कुमार जादव और वायुसेना के एक सार्जेंट ने इसे मंजूरी देने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।


3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुणे के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआइ ने सत्यापन किया, लेकिन हवलदार ने फोन का जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि व्यवसायी द्वारा प्रस्तुत रिकार्डिंग में उसकी भूमिका स्पष्ट थी। उन्होंने बताया कि सीबीआइ ने सोमवार को एक जाल बिछाकर जाधव को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआइ प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर अहमदाबाद के विशेष न्यायाधीश से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुणे के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। उसे चार अक्टूबर, 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।



(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- CBI के हत्थे चढ़े एयरटेल अधिकारी समेत तीन लोग, अवैध सिम कार्ड बिक्री से जुड़ा है मामला; ऐसा होता था खेला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138