search

दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों और अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, छह फैक्ट्रियां सील

cy520520 2025-12-2 07:36:01 views 678
  

जोहरीपुर में निगम ने अवैध फैक्ट्री सील की।  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगम ने सोमवार को जौहरीपुर में छह अवैध फैक्ट्रियों को सील किया। निगम की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल के चलते उनकी एक न चल सकी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया कि निगम को सूचना मिली थी कि जाैहरीपुर में कपड़ों की पैकिंग, ट्रांसफार्मर समेत कई अवैध फैक्ट्रियां चल रही है। निगम ने उन फैक्ट्रियों का सर्वे किया। इसके बाद उन फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट आदेश हैं कि अवैध फैक्ट्रियों को चलने नही दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह क्षेत्रों में जाकर देखे कहां प्रदूषण फैलाने वाली व अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। सीलिंग के बाद निगम ने अशोक नगर वार्ड से अतिक्रमण हटाया। शाहदरा में अवैध सब्जी मंडी लगती है, लगातार उसके खिलाफ पांच दिनों से अभियान चल रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086