search

Latest Weather Update : मुजफ्फरपुर में कोल्ड कर्फ्यू, सड़कों पर सन्नाटा, आग व अलाव बना सहारा, दो दिनों का इंतजार

cy520520 2026-1-4 21:56:35 views 981
  

मुजफ्फरपुर भीषण ठंंड की वजह से लोगों के साथ अब जानवरों की परेशानी बढ़ गई है। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर इन दिनों भीषण ठंड की गिरफ्त में है। ठिठुरन इतनी तेज है कि शहर में मानो कोल्ड कर्फ्यू लग गया हो। सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, आम जनजीवन ठहर-सा गया है। लोग बेहद जरूरी कामों को छोड़कर घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

जो बाहर निकल रहे हैं, उनके लिए आग और अलाव ही सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं। चौक-चौराहों पर जलते अलाव के पास लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
तेज पछिया हवा चलने हाड़ कंपाने वाली ठंड

नव वर्ष पर जब धूप खिली तो लगा कि कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नए वर्ष में हर बीतते दिन के साथ ही कड़ाके की ठंड में बढ़ती जा रही है। रविवार को तो तेज पछिया हवा चलने के कारण दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड की अनुभूति हुई। इस कारण आम जन जीवन पर कोल्ड कर्फ्यू का असर दिखा।

सडकों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों में दुबके नजर आए। शरीर को गर्म रखने के लिए आग और अलाव का सहारा लेते हुए लोग देखे गए। ठंड का ऐसा असर था कि सुबह से ही आसमान से बारिश की बूंद की तरह कुहासा टपक रहा था। दोपहर बाद स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज पछिया हवा चलने के कारण शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर वाहन तक दिखाई नहीं दे रहे थे।

मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अभी कोल्ड डे का असर रहेगा। सोमवार को करीब नौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। इस कारण गलन की अनुभूति अधिक हो रही थी। दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई है लेकिन तेज पछिया हवा के कारण ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था। बावजूद इसके शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिक कनकनी रही।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि आने वाले दो से तीन दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। सुबह और शाम मध्यम स्तर का कुहासा छाएगा।
पिछले पांच दिनों का तापमान

दिन - अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

  • रविवार - 15.2 - 9.8
  • शनिवार - 13.6 - 5.8
  • शुक्रवार - 19.2 - 4.4
  • गुरुवार - 18.8 - 3.8
  • बुधवार - 17.4 - 5.8
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163140