search

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का अभिनंदन, दिग्गजों ने कार्यप्रणाली की प्रशंसा की

Chikheang 2025-12-2 07:35:59 views 692
  

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का अभिनंदन। फोटो-एक्स



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के उपरांत सोमवार को पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का भव्य अभिनदंन किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी ने एक सुर में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंध उल्लेखनीय रहा। उहोंने कहा कि प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने परिश्रम से जीत की आधारशिला रखी।

परिणाम से यह प्रमाणित हुआ कि भाजपा एवं एनडीए का हर कार्यकर्ता अपने समर्पित भाव से चुनाव मैदान में उतरा और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उन्होंने इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्यों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए को प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी में सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए चुनावी प्रबंधन के साथियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन साथियों का उत्साह और निष्ठा विकसित बिहार की हमारी सामूहिक यात्रा को और बल देती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम एवं प्रतिबद्धता ही भाजपा की रीढ़ है। यही हमारी निरंतर जीत का आधार भी है। समारोह में स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, राकेश कुमार, चुनाव कार्यक्रम प्रभारी सुशील चौधरी, प्रेम रंजन पटेल सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सभी लोग सम्मिलित हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650