search

Punjab News: पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस को कहा अलविदा, पार्टी में अनदेखी किए जाने से थे नाराज

Chikheang 2025-12-2 06:37:20 views 915
  

पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस को कहा अलविदा। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, बरनाला। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। सरदार निम्मा 1992 में विधायक चुने गए थे। 2016 में जब पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का कांग्रेस में विलय हुआ, तब वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के करीबियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार अनदेखी से वे नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि निर्मल सिंह निम्मा पीपीसीसी के सदस्य और पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2017 में कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कुछ वजहों से चुनाव के दौरान उनका टिकट काट दिया था। निम्मा का भदौड़ क्षेत्र में बड़ा आधार है।

उन्होंने कहा कि जब से राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनप्रीत बादल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

हालांकि, मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं, मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी, लेकिन अब मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निम्मा के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को जिला और विधानसभा क्षेत्र भदौड़ में बड़ा झटका लगेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661