deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Shani Margi 2025: शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, रखें इन बातों का ध्यान

cy520520 2025-11-27 20:37:10 views 272

  

Shani Margi 2025: शनि होने जा रहे हैं मार्गी।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। वह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और जातक को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। जब कोई ग्रह वक्री से मार्गी होता है, तो उसके प्रभाव में बड़ा परिवर्तन आता है। 28 नवंबर 2025 को शनि देव मीन राशि में मार्गी (Shani Margi 2025) होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। हालांकि 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें जबरदस्त लाभ मिलेगा आइए उनके बारे में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

  
मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि जल्दबाजी में निवेश न करने की सलाह दी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि बेहतरीन साबित हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे और पारिवारिक जीवन में शांति आएगी। वृष राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और विवादों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों पर शनिदेव विशेष रूप से मेहरबान होंगे। इस राशि के लोग व्यापार में जबरदस्त फायदा कमाएंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और नए संबंध लाभप्रद होंगे। हालांकि किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
मकर राशि (Capricorn)

शनि मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए मार्गी होने पर वे अपनी राशि को शुभ फल ही देंगे। नौकरी में बेहतरीन मौके मिलेंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और आलस्य से बचें।
मार्गी शनि के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • गरीब, जरूरतमंदों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें और उनकी सहायता करें।
  • अपने काम और व्यवहार में पूरी ईमानदारी बनाए रखें।
  • शनिवार के दिन काली वस्तुएं (जैसे काला तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल) दान करें।
  • प्रतिदिन \“ॐ शं शनैश्चराय नमः\“ मंत्र का जाप करें।
  • तामसिक चीजों से परहेजा करें।


यह भी पढ़ें- Shani Margi 2025: कर्क से कन्या राशि के जातकों पर क्या पड़ेगा शनि देव के मार्गी होने का प्रभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
125990