search

दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Chikheang 2025-11-27 19:37:09 views 894
  

दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंच गई है। वह पूर्व निर्धारित समयानुसार वायुसेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां प्रदेश के राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास, सांसद अपराजिता षडंगी, मुख्य सचिव मनोज आहुजा प्रमुख ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए रवाना हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति आज शाम को ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले अपराह्न 4 बजे वह राजभवन परिसर में बने नए कलिंग अतिथि निवास का वह उद्घाटन करेंगी। अपराह्न 4:20 बजे राष्ट्रपति का काफिला विधानसभा के लिए रवाना होगा। वह 4:30 से 5:30 बजे तक विधानसभा को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।200 अधिकारियों के साथ 25 प्लाटुन पुलिस बल तैनात किया गया है।

  

यहां उल्लेखनीय है कि पहली बार है जब कोई राष्ट्रपति ओडिशा विधानसभा को संबोधित कर रही हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर पक्ष विपक्ष सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और कई विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष निमंत्रण दिया गया है।

वह 11 नंबर कक्ष में भी कुछ समय बिताएंगी। जहां वह 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में वाणिज्य, परिवहन, मत्स्य एवं पशुधन विकास मंत्री रहने के दौरान बैठा करती थीं।राष्ट्रपति उस कक्ष में कुछ समय बिताकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा कर सकें, इसके लिए उस कक्ष को नए रूप में सजाया गया है।

विधानसभा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन लौटकर राज्यपाल द्वारा आयोजित विशेष भोज में शामिल होंगी। 28 तारीख की सुबह 9:15 पर राष्ट्रपति ओडिशा से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237