search

SIR in UP: यूपी में एसआईआर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में ही इतने फॉर्म हो गए जमा

deltin33 2025-11-27 02:37:01 views 1253
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 1.14 करोड़ गणना प्रपत्र जमाकर उनका डिजिटाइजेशन किया गया है। कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 6.40 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

औरैया, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग ने कम प्रगति वाले बूथों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए हैं।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अवश्य जोड़ा जाए। मृत, दूसरे स्थानों को जा चुके व डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाया जाए। आयोग की कोशिश है कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची मिल सके। उन्होंने आम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र सही-सही भरकर जल्द से जल्द बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एसआइआर से जुड़े सभी कार्मिक तय कार्ययोजना के अनुरूप बीएलओ का सहयोग करें और प्रतिदिन अधिकतम प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। कम प्रगति वाले बूथों पर अतिरिक्त और तकनीकी रूप से दक्ष कर्मियों की तैनाती तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821