search

Jharkhand Politics: प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए स्क्रूटनी शुरू, जल्द घोषित किया जाएगा नाम

deltin33 2025-10-6 18:06:06 views 961
  प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए स्क्रूटनी शुरू





राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों के लिए प्राप्त 1340 आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। रविवार से शुरू हुई स्क्रूटनी के बाद नेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

इस बीच, पार्टी सूत्रों ने बताया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस की दस दिनों की कार्यशाला मधुबन में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। इस कार्यशाला में कांग्रेस जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इसके लिए गिरिडीह के मधुबन में 30 अक्तूबर से आठ नवंबर तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। हर दिन तीन-तीन जिलों के जिलाध्यक्षकों, मंडल व प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसमें कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के देश व प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पार्टी मंत्रियों और विधायकों के लिए भी अलग से शिड्यूल जारी करेगा।

दूसरी ओर, रविवार से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए अब तक आए आवेदनों की स्क्रूटनी रविवार से शुरू हो गयी। विभिन्न पदों के लिए 1340 आवेदन आए हैं।



सबसे पहले पदों के आधार पर आवेदनों को अलग-अलग किया गया है। सभी नामों को पार्टी में उनके योगदान, किये काम के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन के कामों व आंदोलन में उनकी सहभागिता को भी देखा जाएगा। ऐसे नेताओं के इतिहास को भी टटोला जाएगा और तब जाकर इनको कोई पद देने पर निर्णय हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Congress: नए जिलाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में कोडरमा से शुरू हुआ विद्रोह, कई जिलों में सुलग रही आग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521