search

चुनाव के बाद पहली किस्त, 10 लाख महिलाओं की खाते में पहुंचेंगे 10-10 हजार; CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर

deltin33 2025-11-27 02:37:02 views 1016
  

10 लाख महिलाओं की खाते में पहुंचेंगे 10-10 हजार



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) के तहत शुक्रवार को सरकार 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजेगी।

योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विभिन्न चरणों में 14 दिसंबर तक सभी पात्र जीविका दीदियों के खाते में पैसा भेजने का प्रविधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पात्र जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना का लाभ मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9.50 लाख एवं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करेंगे।

मंत्री ने कहा कि जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद शेष बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को भी पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर तक सभी महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिल जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही अभी तक इसका लाभ मिल पाया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Government: पंचायती राज विभाग सख्त, खराब प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों के अफसरों से जवाब तलब

यह भी पढ़ें- Bihar Government: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पैक्सों को छह महीने तक ब्याजमुक्त राशि की मिलेगी सुविधा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821