search

Mulayam Singh Yadav: किसानों की चुंगी माफ कराई, रक्षा मंत्री रहते हुए किए बड़े काम

LHC0088 2025-11-27 02:07:02 views 1257
  

आगरा में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते पार्टी कार्यकर्ता।  



जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती ताजनगरी फेज-टू स्थित कार्यालय में मनाई।

मुलायम सिंह की यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों पर मंडी में लगने वाली चुंगी उन्होंने समाप्त कराई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव किसानों, गरीबों, मजूदरों व असहायों के लिए मसीहा के समान थे।

मंडी में किसानों पर लगने वाली चुंगी समाप्त करना, सरकारी अस्पतालों में पर्ची शुल्क मात्र एक रुपये करना, रक्षा मंत्री रहते हुए बलिदानी सैनिकों के शव उनके परिवार तक पहुंचाने के फैसलों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में राजनीति को समर्पित हो गए।

बहुत कम समय में पूरे प्रदेश में उनका प्रभाव स्थापित हो गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण काम किए। सुरेंद्र चौधरी, राजपाल यादव, रामगोपाल बघेल, पप्पू यादव, पवन प्रजापति, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760