एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अगर सोने में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो जल्द 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,000 रुपये के नीचे आ जाएगी। सोने से ज्यादा चांदी में गिरावट आई है। चांदी में सुबह 10 बजे के करीब 3000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा गिर चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत और चांदी का भाव कितना चल रहा है?
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
एमसीएक्स में सुबह 10.11 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 121,114 रुपये चल रही है। इसमें 1813 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,130 प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.12 बजे 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 151,465 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 3847 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 151,250 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड और 152,950 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत | | पटना | ₹121,380 | ₹151,810 | | जयपुर | ₹121,430 | ₹152,090 | | कानपुर | ₹121,470 | ₹152,150 | | लखनऊ | ₹121,470 | ₹152,150 | | भोपाल | ₹121,570 | ₹152,100 | | इंदौर | ₹121,570 | ₹152,100 | | चंडीगढ़ | ₹121,440 | ₹151,940 | | रायपुर | ₹121,390 | ₹151,880 |
|