search

गोरखपुर में गोड़धोइया नाला निर्माण से एक और मकान में आई दरार, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Chikheang 2025-11-27 01:46:01 views 1254
  

दो पीड़ितों ने खाली किए मकान, चार लोगों को मिला है मुआवजा



संवाद सूत्र चरगांवा। गोड़धोइया नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई से एक और मकान में दरार आ गई। जल निगम और लेखपाल ने मौके पर निरीक्षण किया। उधर, सोमवार को मुआवजा पाने वाले दो लोगों ने मकान खाली कर दिए। जिला प्रशासन ने दरार आने के बाद चार मकानों को खतरनाक घोषित करते हुए खाली करने का निर्देश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोड़धोइया नाला निर्माण से आसपास के लोगों की नींद उड़ी हुई हैं। नाले से सटे अब तक 10 से अधिक मकानों में दरारें आ चुकी हैं। आदित्यपुरी कालोनी में तीन मकानों को ध्वस्त भी की जा चुकी है। धर्मपुर पूर्वी निवासी बैंक से रिटायर्ड त्रिलोकी चंद चौबे के मकान में भी दरार आ गई है।

धर्मपुर पूर्वी की कलावती चौबे ने बताया कि चार दिन पहले उनके मकान में दरारें आ गई। तभी से डर के घर में रह रहे हैं। बार-बार दरारें देख रहें हैं कही मकानों की दरारें बढ़ तो नहीं रही हैं। वहीं, मुआवजा पाने वाले लोगों से तत्काल मकान खाली करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर नगर निगम प्रवर्तन दल के आठ सदस्यों को नौकरी से निकाला, इस वजह से हुई कार्रवाई

उधर, जिन मकानों को खतरा है वहां पर कार्यदायी संस्था तेजी से काम कर रहा है और नाला का बेस तैयार कर लिया गया है। जल्द दोनों तरफ नाले की दीवार ढलाई होने के बाद मकान पर खतरा कम हो जाएगा।

सोमवार को जल निगम के अधिकारी और लेखपाल ने निरीक्षण किया और प्रभावितों से बात की। लेखपाल विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिनको मुआवजा दिया जा चुका है, उन्हें तत्काल मकान खाली करने को कहा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940