search

हिसार रेलवे जंक्शन पर रनिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, रेलवे बोर्ड पर लगाए मनमानी के आरोप

Chikheang 2025-11-27 01:46:04 views 1119
  

हिसार में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन: भत्ते बढ़ाने की मांग।



जागरण संवाददाता, हिसार। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे की विभिन्न रनिंग लाबी में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सोमवार को रनिंग कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने हिसार रेलवे जंक्शन पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए रनिंग स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर निर्णय न लेने और जोनल प्रशासन पर मनमर्जी से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के हिसार शाखा मंत्री कृष्ण कौशिक ने किया। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की कोलकाता में संपन्न हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देशभर में एक साथ आयोजित किया गया। इनमें हिसार प्रमुख केंद्र रहा।

हिसार शाखा मंत्री कृष्ण कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते के 50 प्रतिशत हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर दी है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की।

इससे हजारों रनिंग स्टाफ आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत हिस्से को आयकर से मुक्त किए जाने का निर्णय अभी तक लागू न होने पर भी कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949