search

रोहतक में सड़क हादसा, थार की टक्कर से प्रवासी युवक की मौत

cy520520 2025-11-26 03:37:46 views 1280
  

थार की टक्कर से प्रवासी युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, सांपला। नेशनल हाइवे 9 स्थित चुलियाना मोड़ के पास थार गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी बहन से मिलने उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद स्थित नया गांव से आया था। मृतक के जीजा गांव अटायल निवासी सुनील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुनील ने बताया उसका साला विकास अपनी बहन से मिलने गांव अटायल आया हुआ था। बहन से मिलने के बाद वह चुलियाना मोड़ स्थित अपने दोस्त के पास जा रहा था। जब वह सडक़ किनारे खड़ा होकर सड़क पार करने की सोच रहा था। तभी तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसके साले को टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआइएमएस पहुंचाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से थार गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290