search

फाजिल्का में दर्दनाक हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों के पिता की मौत

Chikheang 2025-11-26 03:37:47 views 1158
  

कैंटर की टक्कर में तीन बच्चों के पिता की मौत। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, अबोहर। श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित गांव गिद्दड़ांवाली के निकट सोमवार देर रात एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक काका राम (42) पुत्र महेंद्र राम भेड़ें चराने का काम करता था और दो लड़कियों व एक लड़के का पिता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर गांव मौजगढ़ में भेड़ों की दवा लेने के लिए गया था, जब वह दवा लेकर वापस अपने गांव गिदड़ांवाली आ रहा था तो गिदड़ांवाली के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। खुइयां सरवर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया व मामले की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167824