deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

5-7 साल में बदलेगी मुंबई की तस्वीर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

LHC0088 5 hour(s) ago views 841

Mumbai: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित एक टाउन हॉल चर्चा में कहा कि अगले पांच से सात वर्षों में शहर का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जाएंगी।



फडणवीस ने कहा, “शहर में वर्तमान में चल रही सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 2032 तक पूरी हो जाएंगी और मुंबई की भीड़भाड़ कम करेंगी।“ वर्सोवा-दहिसर-भायंदर तक सी लिंक का विस्तार, दहिसर से नई लिंक रोड, फ्री-फ्लो ब्रिज और विभिन्न सुरंग परियोजनाएं मुंबई में यातायात की भीड़भाड़ को काफी कम करेंगी।



फडणवीस ने कहा कि चूंकि वर्तमान में मुंबई का 60% यातायात वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर है, इसलिए एक विकल्प प्रदान किया जाएगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-ayodhya-ram-mandir-dhwajarohan-ceremony-25-november-live-updates-cm-yogi-liveblog-2292634.html]Ram Mandir Dhwajarohan Live: पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज फहराएंगे भगवा ध्वज, मंदिर निर्माण पूर्ण होने का होगा ऐलान
अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 9:11 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-to-hoist-sun-and-om-flag-on-nagara-shikhar-marking-completion-of-ayodha-s-ram-mandir-article-2292549.html]Ram Mandir: PM मोदी आज विशेष मुहूर्त में राम मंदिर पर फहराएंगे \“सूर्य और ओम\“ ध्वज, शिखर पर ध्वजारोहण से पूरा हो जाएगा मंदिर का निर्माण
अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 8:22 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sahnewal-and-nasrali-villages-plunged-into-mourning-people-became-emotional-remembering-dharmendra-article-2292544.html]Dharmendra Death: साहनेवाल और नसराली गांव में शोक की लहर, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए लोग
अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 7:58 AM

मुंबई पूरी तरह से सुरंगों से सुसज्जित होगी- सीएम फडणवीस



मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकेसी को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली सुरंगें और एक्सप्रेसवे पर एक नया लिंक रोड नेटवर्क जैसी परियोजनाएं शहर में यात्रा की औसत गति को काफी हद तक बढ़ा देंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पूरी तरह से सुरंगों से सुसज्जित होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगले पांच वर्षों में पूरा मेट्रो नेटवर्क तैयार हो जाएगा।



उन्होंने कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना में 30% क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में बनाए रखा जाएगा। जलवायु परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किताबों पर चर्चा नहीं, बल्कि एक वास्तविक समस्या है।



पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक



“...सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक है। इसलिए मुंबई में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को इलेक्ट्रिक बनाने की कोशिश की जा रही है।“ मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चरण में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शून्य उत्सर्जन की ओर ले जाया जाएगा।



मुंबई के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित करेंगे कि समुद्र में सिर्फ साफ और ट्रीट किया हुआ पानी ही छोड़ा जाए। यह काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा।



बीएमसी चुनावों पर, फडणवीस ने कहा कि भाजपा के 40% उम्मीदवार 35 वर्ष से कम आयु के होंगे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अगर वे बदलाव देखना चाहते हैं तो वोट दें और राजनीति में शामिल हों।



हर नगर निगम में दो युवा होंगे नियुक्त



फडणवीस ने कहा कि भाजपा हर नगर निगम वार्ड में दो युवाओं को नियुक्त करेगी, जिनमें विविध राजनीतिक विचारों वाले लोग भी शामिल होंगे, जो काम की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रचनात्मक आलोचना का स्वागत है, लेकिन अराजकतावादी मानसिकता संस्थाओं के खिलाफ बोलती है।



उन्होंने कहा, “केवल भ्रष्टाचार और अपराधियों के बारे में बात करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। युवाओं को वोट देना चाहिए और राजनीति में भाग लेना चाहिए ताकि ऐसे लोगों को बदला जा सके।“



उन्होंने यह भी कहा कि यह गलत धारणा है कि राजनीति में अपराधियों की संख्या अधिक है, क्योंकि आंदोलन और प्रदर्शन करने वालों पर भी इसी कानून के तहत आरोप लगाए जाते हैं।



उन्होंने कहा कि किसी भी विचारधारा को लोकतंत्र में टिके रहने के लिए संख्या (यानी लोगों का समर्थन) जरूरी होता है। इसी वजह से अलग-अलग विचारधाराओं वाले लोग भी कुछ आम मुद्दों पर साथ आ सकते हैं।



यह भी पढ़ें: “विरासत समझे बिना भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता”, नागपुर पुस्तक महोत्सव में बोले सीएम फडणवीस
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124709