प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। गैस मैकेनिक को दुकान से बाहर बुलाकर गोली मारी गई थी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हुआ था, शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सोमवार को मैकेनिक के बेटे अश्वनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घटना रविवार की शाम सात बजे की है। कटसहरा चौराहे पर दुकान के अंदर बैठे बजरंगी मद्धेशिया के हाथ में गोली लग गई। शुरू में मामला सामने आया कि बंदूक लोड करते समय गोली चली और बजरंगी के हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। लेकिन, सोमवार को उनके बेटे अश्वनी गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि संतकबीरनगर जिले के थाना महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर निवासी आनंद सहाय, जमुनी कला निवासी शत्रुघ्न सिंह, सुनील और एक अज्ञात ने उनके पिता को जान से मारने की नीयत से दुकान के बाहर बुलाया और अचानक असलहे से फायर कर दिया।
बचाव के दौरान गोली पिता की हथेली में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। |