search

Gorakhpur Crime: दुकान से बाहर बुलाकर गैस मैकेनिक को मारी गोली, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

cy520520 2025-11-25 13:37:21 views 1096
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। गैस मैकेनिक को दुकान से बाहर बुलाकर गोली मारी गई थी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हुआ था, शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सोमवार को मैकेनिक के बेटे अश्वनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना रविवार की शाम सात बजे की है। कटसहरा चौराहे पर दुकान के अंदर बैठे बजरंगी मद्धेशिया के हाथ में गोली लग गई। शुरू में मामला सामने आया कि बंदूक लोड करते समय गोली चली और बजरंगी के हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। लेकिन, सोमवार को उनके बेटे अश्वनी गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि संतकबीरनगर जिले के थाना महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर निवासी आनंद सहाय, जमुनी कला निवासी शत्रुघ्न सिंह, सुनील और एक अज्ञात ने उनके पिता को जान से मारने की नीयत से दुकान के बाहर बुलाया और अचानक असलहे से फायर कर दिया।

बचाव के दौरान गोली पिता की हथेली में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197