search

DJ पर डांस के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, शरीर पर म‍िले सात जख्म; FIR दर्ज

deltin33 2025-11-22 03:07:49 views 1257
  



संवाद सूत्र, ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में इंटर के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। शरीर पर मिले घसीट के सात जख्म हत्या की कहानी बयां कर रहे हैं। किशोर के स्वजन ने तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर घसीट के सात जख्मों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका गला दबाने के दौरान छटपटाहट कितनी रही होगी। बता दें कि इंटर के छात्र को बेसुध हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से स्वजन प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठाकुरद्वारा के मुहल्ला फतेहउल्लागंज का 16 वर्षीय सूरज सिंह नगर के ही मुस्लिम इंटर कालेज में पढ़ता था। वह दो मार्च 2025 को फरीद नगर निवासी अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां डीजे पर डांस करने को लेकर उसका विवाद हो गया था। उस दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। जिससे मामला निपट गया था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे सूरज मोटर साइकिल से अपनी मौसी के घर गया था। फरीदनगर के पास वह बेसुध हालत में मिला था।

लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। हालत गंभीर होने पर स्वजन किशोर को पहले काशीपुर ले गए। फिर वहां से मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान बीती रात सूरज की मौत हो गई।

पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गले पर बारीक निशान था, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि गला दबाकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर घसीट के सात निशान भी थे। पोस्टमार्ट के बाद शव घर पहुंचा तो मां सुनीता देवी, भाई प्रिंस, अंश और बहन लक्ष्मी समेत परिवार में हलचल मच गई। हत्या का आरोप लगाते हुए मां ने कार्रवाई की मांग की। मां सुनीता देवी के अनुसार, सूरज का शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था।

इस विवाद के चलते ग्राम फरीदनगर के कलुआ, शेर सिंह और अर्जुन ने सूरज को बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक भी तोड़ दी। राहगीरों ने फरीदनगर रोड किनारे से उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उनको अस्पताल से फोन पर सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। सूरज के गले पर घोंटने के निशान होने के साथ नाजुक आंग पर भी चोट के निशान थे।

इंस्पेक्टर मनोज परमार ने बताया कि मृतक के पिता रिंकू की तहरीर पर कलुआ, शेर सिंह और अर्जुन समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833