deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिल्ली में पिस्टल के बट से हमला कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-11-21 14:07:33 views 408

  

पिस्टल के बट से हमला कर युवक से की थी लूटपाट।  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में युवक के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित ने एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाश का पता लगा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार अमित परिवार के साथ जहांगीरपुरी क्षेत्र में रहता है। वह शौचालय की देखभाल करता है। जहांगीरपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में अमित ने बताया कि वह 18 नवंबर की सुबह घर से काम पर जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश उससे पैसे देने के लिए कहने लगे।
विरोध करने पर किया हमला

विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा, इसके बाद बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। तभी दूसरे बदमाश ने उसके जेब से पैसे निकाल लिए और दोनों भागने लगे। भागते बदमाश को देखकर उसने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान सुभान के रूप में हुई। इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। अमित का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बदमाश से पूछताछ कर उसके साथी रेहान की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बदमाश के जेब से पांच सौ रुपये बरामद कर लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content