search

दरभंगा में सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार 2 दोस्त; अज्ञात वाहन ने रौंदा

LHC0088 2026-1-10 20:26:57 views 550
  

अस्पताल के बार जांच करती पुलिस। (जागरण)



संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के कटासा-पनिसल्ला नीम चौक स्थित अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर टेंपो की टक्कर में पल्सर बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से आ रहे वाहन ने राैंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

इसमें सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के भासरगोट निवासी लक्ष्मण झा के पुत्र राहुल कुमार (35) और दरभंगा जिले के जाले थानाक्षेत्र के लतराहा निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार (32) शामिल हैं।

बताया जाता है कि दोनों दोस्त यूपीआई स्कैनर लगाने का काम करता था। दरभंगा शहर से शनिवार की शाम काम कर दोनों पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी बीच टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गिरने के साथ पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के नीचे आ गए। जिसमें दोनों के सिर पर वाहन का चक्का चढ़ गया।

घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बावजूद, लोगों की मदद से दोनों को उठाकर सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाया गया।

जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास से बरामद परिचय पत्र से स्वजन को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर स्वजन पहुंचे हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में दोनों बिना हेलमेट के पाए गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165457