search

छह बच्‍चों की मां इंस्‍टाग्राम पर बने प्रेमी संग हुई फरार, पत‍ि बोला- वो तो रील्‍स बनाती थी

deltin33 2025-11-21 03:07:03 views 1251
  



संवाद सूत्र, म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके छह बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी और बाद में उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दो दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मह‍िला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी इंटरनेट मीडिया पर रील्स बनाती थी। उसकी आईडी पर हजारों फॉलोवर हैं। वह एक बेटे और दो बेटियों को ले गई है और तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया है कि महिला को तलाश कराया जा रहा है।

उधर, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट से एक महिला अपने घर से चली गई। महिला के पति ने थाने आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह नोएडा में रहकर काम करता है। गांव में उसकी पत्नी 18 नवंबर की दोपहर को घर से वजीरगंज के लिए निकली थी। वह अपनी बेटी के जूते बदलने के लिए वजीरगंज दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थी और तब से वह वापस नहीं लौटी है।

पीड़ित ने बताया कि हर संभव स्थान पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नही लगा। पुलिस ने इस मामले की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला की खोज पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही तलाश कर लिया जायेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476103