search

हापुड़ में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा, हजारों पेड़ काटकर बनाए खेत

cy520520 2025-11-21 03:07:04 views 990
  



ओमप्रकाश गौतम, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। वन विभाग अपनी संपत्ति की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रहा है। गढ़ नगर के चौपला से मेला मार्ग पर मस्त राम कुटी के पास वन में पांच हजार से ज्यादा पेड़ हैं। जबकि एक हजार से ज्यादा पेड़ काटकर वन की जमीन को अपने खेतों में मिला लिया है। हद उस समय हो गई जब कीकर वन के सभी पेड़ काटकर खेत बना लिए और दबंगई के साथ फसल बोआई कर ली गई। कीकर वन के तीन पेड़ आज भी कीकर वन की गवाही दे रहे है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कृषि की जमीन पर आवासीय कॉलोनी बनाए जाने सड़कों का जाल बिछाने पर देश में विकास तो हुआ मगर हरे पेड़ों के कटान से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण से शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है। सिस्टम नहीं चेता तो आने वाले समय में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जो भविष्य के लिए चिंता ही नहीं खतरा साबित हो सकता है।


मस्तराम की कुटी के पास रामपुर न्यामतपुर में वन विभाग का 400 बीघे में वन था। वन में हजारों पेड़ काटकर धराशाई कर दिए गए और जमीन पर अपनी फसल बोकर कब्जा किए हुए है। वन को समाप्त किए जाने पर अवैध कब्जे का मामला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। अवैध कब्जों के खिलाफ प्रयासरत है। - वीरेंद्र सिंह चौहान शासकीय अधिवक्ता

रामपुर न्यामतपुर वन ब्लाक में वन विभाग का 25 हेक्टेयर में वन दर्ज हैं। गड़ावली वन क्षेत्र के तीन हेक्टेयर में अवैध कब्जों के मामले विचाराधीन है। मौके पर जांच पड़ताल कर कुछ कहा जा सकता है। - करण सिंह वन क्षेत्राधिकारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162490