search

जालंधर में विवाद के बाद जीजा ने दिनदहाड़े साले पर दागी गोली, हालत गंभीर

Chikheang 2025-11-21 03:07:02 views 1253
  

जालंधर में विवाद के बाद जीजा ने दिनदहाड़े साले पर दागी गोली (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में वीरवार देर रात लगभग 9 बजे आपसी विवाद के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रिश्ते में जीजा-साला रहे दोनों व्यक्तियों के बीच कहासुनी बढ़ने पर जीजा ने अपने साले पर गोली चला दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान शाम के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833