search

Weather Forecast Update: धनबाद के माैसम पर बड़ा अपटेड, ब्लैकलिस्ट होगी रिपोर्ट देने वाली एजेंसी

deltin33 2025-11-21 02:07:35 views 659
  

छत पर लगा आटोमेटेड वेदर स्टेशन। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Automatic Weather Station मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए धनबाद के केंद्रीय विद्यालय-एक परिसर में स्थापित आटोमेटेड वेदर स्टेशन छह महीने से खराब पड़ा है। मौसम विभाग ने धनबाद के मौसम के वास्तविक आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

15 जून को अंतिम बार वेदर रिपोर्ट में धनबाद के न्यूनतम व अधिकतम तापमान की सूचना उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद एक जुलाई तक जारी वेदर रिपोर्ट की लिस्ट में धनबाद का नाम शामिल था, पर उसमें तापमान के आंकड़े शामिल नहीं थे।

एक जुलाई के बाद से वेदर रिपोर्ट की लिस्ट से धनबाद का नाम भी हट गया। मौसम विभाग के डेली वेदर रिपोर्ट से गायब होने के गुरुवार को 157 दिन पूरे हो गए। आटाेमेटेड वेदर स्टेशन संचालन का जिम्मा जिस एजेंसी को दिया गया था, उसे ब्लैकलिस्टेड करने की तैयारी चल रही है।
10 लाख खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा अपडेट

धनबाद में आटोमेटेड वेदर स्टेशन स्थापित करने में 10 लाख खर्च किया गया। मशीन इंस्टाल होने के बाद मौसम विभाग से सर्वर से लिंक कर दी गई। इससे हर घंटे मौसम का अपडेट मिलने लगा था। पर पिछले छह महीने से मौसम के सटीक आंकड़े जारी नहीं हो पा रहे हैं।

पूरे मानसून के दौरान प्रतिदिन के सटीक आंकड़े और वेदर रिपोर्ट जारी नहीं हुई। अब ठंड के दौरान भी हर दिन के तापमान के सटीक आंकड़े जारी नहीं हो पा रहे हैं। अनुमानित सूचनाएं ही जारी हो रही है।
हवा की गति बताने में भी सहायक

आटोमेटेड वेदर स्टेशन से 24 घंटे के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की जानकारी मिलती है। इसके अलावा किसी भी समय का तापमान जान सकते हैं।

आद्रता, हवा की गति और उसकी दिशा का पता चलता है। पूरे साल किसी भी मौसम में होनेवाली बारिश के भी आंकड़े मिल जाते हैं। सटीक आंकड़े उपलब्ध हो जाने से सटीक पूर्वानुमान में भी मदद मिलती है।

आटोमेटेड वेदर स्टेशन काम नहीं कर रहा है। उसका संचालन करने वाली एजेंसी भी काम नहीं कर रही है। एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है।-अभिषेक आनंद,
मौसम केंद्र, रांची
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297