search

Bihar Cabinet Minister 2025: वैशाली को मिले सबसे ज्यादा मंत्री, 18 जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं

cy520520 2025-11-21 02:07:34 views 697
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। PTI



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 27 सदस्यीय मंत्रिमंडल में राज्य के 38 में से 20 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। कई जिलों के एक से अधिक मंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर एवं विजय सिन्हा लखीसराय का का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पटना के दो मंत्री हैं-नितिन नवीन और रामकृपाल यादव। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी और दरभंगा जिले को पहले के दो के बदले इस बार एक-एक मंत्री मिला है। मधुबनी के अरुण शंकर प्रसाद और दरभंगा के मदन सहनी मंंत्री बनाए गए हैं। एक जिले में सबसे अधिक तीन मंत्री वैशाली के हैं- संजय कुमार सिंह, लखेंद्र पासवान और दीपक प्रकाश।

दो मंत्री बेगूसराय को भी मिले हैं- सुरेंद्र मेहता और संजय कुमार पासवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा श्रवण कुमार नालंदा के हैं।

अन्य मंत्रियों का जिला है:- दिलीप जायसवाल-किशनगंज, मंगल पांडेय-सिवान, संजय टाइगर-आरा,श्रेयसी सिंह-जमुई, रमा निषाद-मुजफ्फरपुर, नारायण साह-पश्चिमी चंपारण, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी-औरंगाबाद,अशोक चौधरी एवं संतोष सुमन-गया,लेसी सिंह-पूर्णिया, सुनील कुमार- गोपालगंज बिजेंद्र यादव- यादव-सुपौल, विजय चौधरी- समस्तीपुर एवं जमा खान- कैमूर।
राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी : नीतीश

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन। बिहार के लोगों को मेरा नमन।

यह भी पढ़ें- Nitish Cabinet News: नीतीश की नई सरकार से BJP के 14 दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी, कई चौंकाने वाले नाम

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कैबिनेट में 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144392

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com