search

Odisha Winter 2025: ओडिशा में पड़ने वाली है कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

cy520520 2025-11-17 16:07:42 views 1281
  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में कड़ाके की ठंड तेजी से बढ़ रही है। राज्य के कई ज़िलों में इस सीज़न का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि कई आंतरिक इलाकों में तापमान 10 डिसे से भी नीचे पहुंच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अचानक आई इस ठंड ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार कंधमाल ज़िले का जी. उदयगिरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 °C दर्ज किया गया। कोरापुट के सेमिलिगुड़ा में 7.4 डिग्री सेंटीग्रेट, दारिंगबाड़ी में 8 °C और फुलबानी में 9 °C  तापमान रिकॉर्ड हुआ।

आमतौर पर गर्म माने जाने वाले भुवनेश्वर और कटक जैसे जुड़वा शहरों में भी तापमान गिरकर करीब 13 °C तक पहुंच गया है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज़ होने से पारा लुढ़का

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार प्रवाह के कारण ओडिशा के आंतरिक और तटीय दोनों ही क्षेत्रों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरापुट, सुंदरगढ़, कालाहांडी, खुर्दा और झारसुगुड़ा सहित कई ज़िलों में तापमान सामान्य से 5 °C से 7 °C तक कम रहा।भुवनेश्वर का तापमान लगातार तीन दिनों से गिरावट पर है, जहां सुबह के तापमान 14.8 डिसे दर्ज किया गया, जो 14 नवंबर को 16 °C था। तटीय क्षेत्र, जहां आमतौर पर तापमान में इतनी गिरावट नहीं आती, वहां भी तापमान मौसमी औसत से 3 डिसे से 5 °C नीचे रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से न्यूनतम तापमान में 2 डिसे से 3 °C तक बढ़ोतरी संभव है।
आंतरिक जिलों में सीजन का सबसे कम तापमान

कंधमाल जिला इस समय ओडिशा का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां सुबह के समय घना कोहरा, ठंडी हवाएं और कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जी. उदयगिरी का 5.8 °C तापमान इस सर्दी के दौरान अब तक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।सेमिलिगुड़ा, कोइड़ा, लमातापुट और फुलवाणी से मिले ज़मीनी रिपोर्टों में पाला जैसी स्थिति दर्ज की गई है।

कड़ाके की ठंड और कम दृश्यता के कारण स्थानीय लोग सुबह की आवाजाही देर से शुरू कर रहे हैं। कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही क्योंकि अचानक आई ठंड से बच्चे परेशान हैं।

इस बीच, राज्य के तेरह शहरों में तापमान 12 °C से नीचे दर्ज होने के बाद मौसम विभाग ने ओडिशा के आंतरिक इलाकों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी रखी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158325